Follow on FaceBook

Wednesday, February 3, 2016

सुविचार

Hi Friends
        मै सुजीत कुमार पाण्डेय कुछ पंक्तिया पेश कर  रहा हूँ , अगर आप लोगो को ये पंक्तिया
              अच्छी ;लगें तो Like और Cmment जरूर दें |

1 :-  जिंदगी में कभी किसी को बेकार मत समझाना , क्योंकि बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही
                        समय बताती है |


2 :- किसी की बुराई तलाश करने वाले इन्सान की मिशाल उस मक्खी की तरह है जो सारे खुबसूरत
             जिस्म की छोड़कर केवल जख्म पर ही बैठती है ।


3 :- मुस्कुरा कर देखो तो सारा जहाँ रंगीन है वरना भीगी पलकों से तो आइना भी धुंधला नज़र
             आता है |

4:-  जल्द मिलाने वाली चीजें ज्यादा दिन तक नहीं चलतीं हैं , और जो चीजें ज्यादा दिन तक चलतीं हैं
                वह जल्द नहीं मिलतीं |

5:- बुरे दिनों का एक अच्छा फ़ायदा , अच्छे लोग परखे जाते हैं |

6:-  बीमारी खरगोश की तरह आती है और कछुए की तरह जाती है, जबकि पैसा कछुए की तरह आता है और
              खरगोश की तरह जाता है।

7 :-  छोटी - छोटी बातों में आनंद खोजना चाहिए , क्योंकि बड़ी - बड़ी तो जीवन में कुछ ही होती हैं।

8 :- ईश्वर से कुछ मांगने पर न मिले तो इससे नाराज़ होना , क्योंकि ईश्वर वह नहीं देता जो आपको
         अच्छा लगता है , बल्कि वह देता है  जो आपके लिए अच्छा होता है ।

9 :-  लगातार हो रही असफलताओं से कभी निराश नहीं होना चाहिए , क्योंकि कभी - कभी गुच्छे की
               आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है।

10 :-  ये सोच है इंसानों की, कि एक अकेला क्या कर सकता है? पर देख जरा  सूरज को वो अकेला ही तो
            चमकता है।

11  :-  रिश्तें चाहें कितने भी बुरें हों उन्हें तोडना मत , क्योंकि पानी चाहें कितना भी गन्दा क्यों न हो अगर
           प्यास नहीं बुझा सकता पर आग तो बुझा ही सकता है ।

12 :-  इंसान की तरह बोलना न आये तो जानवर की तरह मौन रहना अच्छा है ।

13 :-  जब हम बोलना नहीं जानते थे तो हमारे बोले बिना ही माँ हमारी बातों को समझ जाती थी ,
                     और आज हम हर बात पर कहते हैं छोडो माँ आप नहीं समझोगी ।

14 :-  '' शुक्रगुजार हूँ मै उन तमाम लोगों का जिन्होंने बुरे वक्त में मेरा साथ छोड़ दिया क्योंकि उन्हें भरोसा था                                 की मै  मुसीबतों से अकेले ही निपट सकता हूँ ।''

15 :-  ''शर्म की अमीरी से इज़्ज़त की गरीबी अच्छी है । ''

16 :-  जिंदगी में उतार चढाव  का आना बहुत जरूरी है क्योंकि ecg  में सीढ़ी लाइन का मतलब ही मौत है।

17  :-  जिंदगी में अच्छे लोगों की तलाश मत करो '' खुद अच्छे बन जाओ '' आपसे मिलकर शायद
                किसी की तलाश पूरी हो जाए ।

18 :-  चिड़िया जब जीवित रहती है तब वह चींटी को खाती है , और जब मर जाती है तो चीटियाँ उसको खातीं हैं ,              इसलिए का ध्यान रखो की समय और स्थिति कभी भी बदल सकती है । इसलिए ,
               1   कभी किसी का अपमान मत करो ।
               2  कभी किसी को कम आंको ।
               3  तुम शक्तिशाली हो सकते हो पर समय तुमसे भी शक्ति शाली है ।
               4   एक पेड़ से लाखों माचिस की तीलियाँ बनाई जा सकती है , पर एक माचिस की तिल्ली से
                          लाखों पेड़  सकते हैं ।

19:-   चाहें कोई कितना भी महान क्यों न हो जाए पर कुदरत कभी भी किसी को महान बनाने का मौका  देता ।
       जैसे -
          1  कंठ दिया कोयल को तो रूप छीन लिया ।
          2  रूप दिया मोर को तो इच्छा छीन ली ।
          3  दी इच्छा इंसान को तो संतोष छीन लिया ।
          4  दिया संतोष साधु - संत को संसार छीन लिया ।
          5  दिया संसार चलने देवी देवताओं को तो उनसे भी मोक्ष छीन लिया । isliye
            '' मत कर कभी भी गुरूर अपने आप पर ऐ इंसान , भगवान ने तेरे और मेरे जैसे कितनों को 
                   मिट्टी से बना कर मिट्टी में मिला दिया । '' 

Saturday, January 23, 2016

'' Dreams are the most power full energy in this life. ''
''सपने इस जीवन में ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत हैं । ''dreams